ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार : थूक फेंककर बोला सॉरी, फिर उड़ा ले गए साढ़े 3 लाख रुपये; जानिए क्या है पूरा मामला

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबो - गरीब खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर पहले थूक फेंका। फिर उस

बिहार : थूक फेंककर बोला सॉरी, फिर उड़ा ले गए साढ़े 3 लाख रुपये; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबो - गरीब खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर पहले थूक फेंका। फिर उसे सॉरी बोलकर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ाकर ले गए। लूट की इस घटना के बारे में जानकर हर कोई अचंभित हो गया। अब पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात नगर थाना इलाके के गोला रोड इलाके का बताया जा रहा है। जहां  पीड़ित युवक चंद्रशेखर राय  मुफस्सिल थाना इलाके के जिवारपुर निजामत का रहने वाला है। उसने बताया कि पुराने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से वह साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोला रोड के पास पहुंचा, तो बदमाशों ने उसके ऊपर थूक फेंक दिया।


बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने पहले चंद्रशेखर को सॉरी बोला और उसे कपड़े धुलवाने लगा। इस बीच उसे झांसा देकर बदमाश रुपये लेकर बाइक से फरार हो गए। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि लूट की वारदात की जांच की जा रही। पीड़ित ने पुलिस में आवेदन दिया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में लूट की इस अनोखी वारदात की चर्चा है।