ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: तालाब में नहाने के लिए गई थीं तीन लड़कियां, तीनों की डूबने से मौत

SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां तालाब मे डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव स्थित गंगा सागर तालाब की ह

बिहार: तालाब में नहाने के लिए गई थीं तीन लड़कियां, तीनों की डूबने से मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां तालाब मे डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव स्थित गंगा सागर तालाब की है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों नहाने के लिए तालाब में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी मौत हो गई।


तीनों बच्चियों की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। मृतकों की पहचान रूबी कुमारी, अजमेरी खातून और ढुंनकी उर्फ खचू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां नहाने के लिए गंगासागर तालाब में गई थी। तीनों तालाब में नहा रही थी इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियों के परिजन भी भागे-भागे तालाब के पास पहुंचे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स