ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : रेलवे प्लेटफार्म पर लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी

SAMSTIPUR : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आग लगी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल का

बिहार : रेलवे प्लेटफार्म पर लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आग लगी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना मिलने के बाद रेल प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर अजीबो गरीब माहौल बन गया। हालांकि,आरपीएफ एवं रेलवे के सफाई कर्मियों के प्रयास से आग पर तत्काल कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। 


वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर वेंडिंग मशीन का कूलर लगा हुआ है। जिसमें सोमवार को अचानक आग लग गई। घटना लगभग 12 बजे दिन की बतायी गयी है। आग लगते ही तेज लपटें भी तेज निकलने लगी। जिस को लेकर वहां आसपास बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी यात्री सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए। 


उधर, इस घटना में फिलहाल  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन यह हादसा अगर रात के समय होती तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल इलेक्ट्रिक विभाग वायर को दुरुस्त कर इलेक्ट्रिक चालू करने में के प्रयास में जुटी है।