ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : पूजा कर घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां सरहद माधो-चकसाहो सड़क पर वाहन ने एक महिला को कुचल दिया. घटना में महिला की मौत हो गई. ग्रामीणों के घटना के बाद सड़क

बिहार : पूजा कर घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां सरहद माधो-चकसाहो सड़क पर वाहन ने एक महिला को कुचल दिया. घटना में महिला की मौत हो गई. ग्रामीणों के घटना के बाद सड़क को जामकर खूब बवाल किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत करवाया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक, घटना शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र स्थित रुपौली पंचायत की है. महिला पीपल के पेड़ से पूजा कर महिला लौट रही थी. इसी दौरान वाहन ने उसे ठोकर मार दिया. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. वाहन से ठोकर लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों का भीर इकठ्ठा हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. 


मृतक की पहचान रुपौली पंचायत अंतर्गत सरहद माधो गांव के वार्ड संख्या 15 निवासी चौकीदार शिवनाथ राउत की पत्नी बबीता देवी (29) के रूप में हुई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इस पथ को गांव के समीप जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पटोरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स