ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में लाखों ₹ की चोरी और चाकूबाजी, एक चोर गिरफ्त में आया; घर का मालिक घायल

Bihar News: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिसनपुर में चोरों ने मंज़य साह के घर में घुसकर 5 लाख के जेवर और नकदी चुराई। एक चोर पकड़ा गया, घर का मालिक चाकूबाजी में घायल। पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में मंज़य साह के घर में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी घटना हुई है। तीन चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी चुरा ली। इस चोरी के दौरान मंज़य साह की बेटी की शादी के सभी जेवर भी चुरा लिए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, चोरी के ही क्रम में चोरों में से एक नासो मियां मोबाइल लेकर भाग रहा था, तभी मंज़य साह की बड़ी पुत्री जाग गई और उसका पैर पकड़कर शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण जाग गए। दो चोर, भोपन कुमार साह और नारद साह जेवरात और नकदी से भरा बैग लेकर अंधेरे में फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने नासो मियां को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान नासो ने मंज़य साह पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी को घेर लिया, जिसके बाद फिर मुखिया अरुण कुमार ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पकड़े गए चोर नासो मियां ने पूछताछ में अपने दो साथियों, भोपन और नारद के नाम उजागर किए हैं। पुलिस ने घायल मंज़य साह को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चोरों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इस घटना से मंज़य साह की बेटी और परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और फरार चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।


रिपोर्टर: रितेश