ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार में जंग का मैदान बन गया वरमाला का स्टेज, छोटी सी बात पर वर और वधू पक्ष के बीच जमकर चले लात-धूंसे

SAMASTIPUR: बिहार में इन दिनों शादी-ब्याह की खुशी का मौसम चल रहा है, लेकिन कई बार ये खुशियां हिंसा में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर के हलई थाना अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी

Bihar News: बिहार में जंग का मैदान बन गया वरमाला का स्टेज, छोटी सी बात पर वर और वधू पक्ष के बीच जमकर चले लात-धूंसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में इन दिनों शादी-ब्याह की खुशी का मौसम चल रहा है, लेकिन कई बार ये खुशियां हिंसा में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर के हलई थाना अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के विक्रमपुर गांव में सामने आया है।


बीते बुधवार की रात, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से एक बारात विक्रमपुर गांव पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ शादी समारोह चल रहा था और जयमाला की रस्म भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन जयमाला के तुरंत बाद, मंच पर चढ़ने और फोटो खिंचवाने को लेकर वर और वधू पक्ष के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।


मारपीट के दौरान दूल्हे के चाचा राजबाबू यादव सहित आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। राजबाबू यादव का सिर फट गया और उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों ने बारात के साथ आए बाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक मशीन भी चोरी कर ली।


इस घटना से दूल्हा भी काफी आहत हुआ और शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन ग्रामीणों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे राजी किया और शादी की रस्म पूरी कराई गई। इस घटना से गांव के लोगों में काफी रोष है। मुखिया सुनील कुमार राय और अन्य ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।