ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

Bihar News : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम, ख़ुदकुशी या हत्या? जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Bihar News : इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है, सवाल बस एक ही है..क्या युवक ने वाकई आत्महत्या कर ली है या उसे मारकर फंदे से लटका दिया गया?

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित होम्योपैथी कॉलेज के समीप एक मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गयी है। परिजनों ने मौत को लेकर हत्या का अंदेशा जताया है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।


बताते चलें कि मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के धैलाढ थाना अंतर्गत झिटकिया गांव, वार्ड नंबर 07 निवासी शिवकुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र ललटू कुमार के रूप में हुई है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। मृतक के बहनोई का मकान सहरसा नगर निगम के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित है। जहां वो खुद उसके मकान मे रहकर पढ़ाई के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया करता था। 


वहीं मृतक के मामा ने बताया है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कमरा खुला था और उसका शव फंदे से लटका होने पर बगल के लड़के उसे उठाकर पास के ही निजी किलनिक में ले गए। जहां उसको जाँच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर सदर थाना पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग की है। 


परिजनों ने इस मामले को लेकर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता, बल्कि उसकी किसी ने उसकी हत्या कर दी है। इधर सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा है कि आवेदन मिला है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं प्रथम सूचना पर यह जानकारी मिली है कि यह एक खुदकुशी का मामला है। लेकिन मामले में एफएसएल की टीम को बुलाकर तहकीकात करवाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता