ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से गई जान

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी है। वार्ड नंबर 36 में अर्धनिर्मित मकान में शौचालय के शटरिंग ख

बिहार : जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी है।  वार्ड नंबर 36 में अर्धनिर्मित मकान में शौचालय के शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना की  सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मजदूरों को सदर अस्पताल लाये, जहां आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 36 में अर्धनिर्मित मकान में शौचालय के शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना की  सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इस घटना में मृत मजदूरों की शिनाख्त ब्रेनिकोट थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड 8 के रहने वाले अमरजीत कुमार दास एवं सनी कुमार महतो के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि, दोनों मजदूर जब सेप्टिक टैंक के शटरिंग खोल रहे थे। तभी गैस का रिसाव शुरू हो गया। जब तक मजदूर चिल्ला पाते और अन्य मजदूरों के द्वारा दोनों मजदूरों को निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे की भी मांग की गयी है. इधर घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इधर, इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया।