ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : दुल्हन की विदाई करा घर लौट रहे थे बाराती, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर की है। यहां शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन को

बिहार : दुल्हन की विदाई करा घर लौट रहे थे बाराती, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर की है। यहां शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियों के ड्राइवर और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुल्हा-दूल्हन समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी मदन पासवान के 32 वर्षीय बेटे संदीप पासवान और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामनाथ गिरी के बेटे अमित कुमार उर्फ राजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर गांव निवासी कारी पासवान के बेटे फेंकन पासवान की बारात वैशाली के बाने करनौती गांव गई थी। शुक्रवार को शादी संपन्न होने के बाद वर-वधू को लेकर परिवार के लोग वापस घर लौट रहे थे।


जैसे ही स्कॉर्पियो वरुणा-रसियाही मार्ग पर किशनपुर गांव के पास पहुंची उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबति दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स