ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार: संदिग्ध हालत में दारोगा की मौत, कमरे में बेहोशी की हालत में मिले; इलाज के दौरान गई जान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के पटोरी थाना में तैनात एक दारोगा की सदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार को दारोगा अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिल थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल

बिहार: संदिग्ध हालत में दारोगा की मौत, कमरे में बेहोशी की हालत में मिले; इलाज के दौरान गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के पटोरी थाना में तैनात एक दारोगा की सदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार को दारोगा अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिल थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दारोगा की मौत के बाद जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है।


दरअसल, सारण के बनियापुर के रहने वाले 55 वर्षीय दारोगा शैलेश कुमार सिंह की कुछ महीने पहले ही समस्तीपुर के पटोरी थाना में पदस्थापित हुए थे। पदस्थापना के बाद से वह थाने के पास ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। रविवार की शाम से ही वह अपने कमरे पर थे, किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहे थे।


फोन रिसीव नहीं होने पर थाने में तैनात कुछ जवान उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में उन्हें पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हे पटना रेफर कर दिया। पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।


बिहार: संदिग्ध हालत में दारोगा की मौत, कमरे में बेहोशी की हालत में मिले; इलाज के दौरान गई जान