ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

'बहुत मोटी हो, सुंदर भी नहीं दिखती हो, तुम्हारे साथ नहीं रहना है ...,' हसबैंड ने वाइफ को पीट - पीटकर किया अधमरा,जानिए क्या है पूरा मामला

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर डाली है। सबसे बड़ी बात है कि, पति ने इसे महज एक छोटी वजहों से पति न

'बहुत मोटी हो, सुंदर भी नहीं दिखती हो, तुम्हारे साथ नहीं रहना है ...,'  हसबैंड ने वाइफ को पीट - पीटकर किया अधमरा,जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर डाली है। सबसे बड़ी बात है कि, पति ने इसे महज एक छोटी वजहों से पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की। पति अपनी पत्नी को अक्सर यह कहा करता था कि- तुम मोटी, सुंदर नहीं दिखती हो, हमको तुम्हारे साथ नहीं रहना है। इसके बाद अब उसने पिटाई कर दी। 


दरअसल, समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के गुनाई बसही गांव में पति गोविंद सहनी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।  इस महिला को ससुराल पक्ष वाले लोग बेटा नहीं होने के कारण ताने देते थे। पति कहता तुम्हारी कोख ठीक नहीं है, इसलिए तो बेटियां पैदा होती हैं। यह सब कहते हुए पति ने पत्नी काे लात-घूसों से पीटा और पीटते-पीटते बेहोश कर दिया।


वहीं, जब महिला के भाई मिथिलेश और मुकेश सहनी का कहना है कि उसकी बहन दोपहर से फोन नहीं उठा रही थी। बहन के ससुराल के एक ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट हुई है। उसके बाद दोनों भाई शाम में बहन के ससुराल पहुंचे, तो उसके जीजा और परिवार के लोग घर पर नहीं मिले। उसकी बहन बेहोश पड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।


इसके आगे उन्होंने बताया कि, बहन की शादी साल 2018 में वैशाली जिले के पातेपुर थाने के नीरपुर कुसही गांव में गोविंद सहनी से हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। उसकी बहन की पहली संतान बेटी हुई। यहीं से प्रताड़ना शुरू हुई। करीब दो साल बाद उसकी बहन ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। अब उसके ससुराल वाले हर मौके पर ताना देने लगे। 


इधर, इस मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालात सुधरने के बाद बयान लिए जाएंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हमने महिला सिपाही को बयान लेने के लिए निर्देश दिए हैं। इस मामले में परिवार ने कोई आवेदन नहीं दिया है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी है।