ब्रेकिंग
पटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरारपटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार

समस्तीपुर में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद रिपोर्ट आयी निगेटिव, हॉस्पिटल की लापरवाही हुई उजागर

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां 3 मार्च को पटोरी अनुमंडल अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक 42 वर्षीय संदिग्ध की मौत के बाद उसकी ली गई कोरोना जांच क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां 3 मार्च को पटोरी अनुमंडल अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक 42 वर्षीय संदिग्ध की मौत के बाद उसकी ली गई कोरोना जांच की सेम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है।इसकी पुष्टि समस्तीपुर के सिविल सर्जन ने करते हुए बताया कि पहले से ही उसकी बीमारी के लक्षण टीबी से मिलते जुलते थे लेकिन दिल्ली से आने की हिस्ट्री के आधार पर उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।


लेकिन अब इस मामले को लेकर लापरवाही यह सामने आ रही है कि जब उस मरीज को 28 मार्च को ही कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया गया तो फिर उसकी जांच क्यों नही कराई गई बल्कि उसके परिजनों से उसे दूर कर अकेला छोड़ दिया गया।टीबी की बीमारी तो लाइलाज नहीं थी फिर मौत कैसे हुई?क्या उसका सही इलाज नहीं हुआ।निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भले स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन राहत महसूस कर रहा हो लेकिन प्रशासनिक लापरवाही को लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लाजिमी है।


गौरतलब है कि मृतक समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना इलाके का रहने वाला था जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।विगत 14 मार्च को वह दिल्ली से ट्रेन से वापस घर लौटा था तब से उसकी तबियत खराब रहने लगी।सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखने के बाद उसके परिजनों ने उसे पहले गांव के ही पीएचसी में दिखाया जहां काफी दिन तक सुधार नही होने पर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में दिखाया गया।वहां के डॉक्टर ने इसे प्रारम्भिक तौर पर कोरोना के लक्षण देखकर उसे अस्पताल के नजदीक ही एएनएम स्कूल बिल्डिंग में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया।लेकिन लापरवाही यह बरती गई कि उसके कॅरोना जांच के लिए कोई सेम्पल ही नही लिया गया और न ही खासतौर से कोई मुकम्मल इलाज की ही व्यवस्था की गई।


तीन अप्रैल को दिन में उसके मौत की खबर जब सामने आई तब स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया।आननफानन में उसके डेडबॉडी से सेम्पल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया।  मृतक के डेडबॉडी को प्रिजर्व करते हुए उसके परिजन और पड़ोस के कुल 18 लोगों को भी सावधानी के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था।अब रिपोर्ट आने के बाद डेडबॉडी को पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं।




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता