ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

समस्तीपुर में बढ़ते अपराध से नाराज सड़क पर उतरे कारोबारियों , ADG और DIG को सड़क पर घेरा

SAMSTIPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसको लेकर पुलिस महकमें में भी अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। अपराधियों कि गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस द्वा

समस्तीपुर में बढ़ते अपराध से नाराज सड़क पर उतरे कारोबारियों , ADG और DIG को सड़क पर घेरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है।  इसको लेकर पुलिस महकमें में भी अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। अपराधियों कि गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है। इस बीच कई जगहों पर पुलिस बल को राज्य में बढ़ते अपराध के कारण जनता के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार के समस्तीपुर में पुलिस के वरीय अधिकारीयों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। 


दरअसल, बीते रात बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा एक दिन दिन के अंदर दो जगहों पर लूट कि घटना को अंजाम दिया गया। सबसे पहले अपराधियों द्वारा सिनेमा हॉल मालिक के घर पर लूट कि घटना को अंजाम दिया गया। महज इसके कुछ ही घंटे बाद दिनदहाड़े एक स्वर्ण करोबारी के दूकान से एक करोड़ की लूट को अंजाम दिया गया। जिसके बाद लोगों के अंदर पुलिस प्रशासन को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। इसी कड़ी में आज लूट मामले में छानबीन करने आए पुलिस के वरीय अधिकारीयों को इनके इस आक्रोश का सामना करना पड़ गया। 


जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर भीषण लूट- कांड को लेकर खुद एडीजी स्वर्ण कारोबारियों के परिजनों से मिलने उनके निवास स्थान पर जा रहे थे, तभी उनकी काफिले को आक्रोशित व्यवसायियों द्वारा घेर लिया गया और इनको खदेड़ दिया गया। इस दौरान एडीजी के काफिले में सीआईडी की डीआईजी गरिमा मल्लिक भी शामिल थी। 


बताया जा रहा है कि, आक्रोशित व्यवसायी समस्तीपुर के पटेल गोलम्बर के पास करीब एक घंटे तक एडीजी और सीआईडी की डीआईजी कि काफिले को घेरे रखा।  इस दौरान वो लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि, जबतक डीएम और एसपी उनलोगों की बात सुनने नहीं आएंगे, तबतक उनलोगों का विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि,हमलोग अब बिहार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रह हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता