ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

दिवाली-छठ पर बिहार सरकार चलाएगी 200 से अधिक स्पेशल बसें, किराये में मिलेगी 30% छूट; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार सरकार 200 से अधिक स्पेशल बसें चलाएगी। 8 से 20 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों से बस सेवा मिलेगी। यात्रियों को किराये में 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दीपावली और छठ महापर्व पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को घर लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए बिहार सरकार ने विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से 200 से अधिक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि इन बसों के किराये पर यात्रियों को सरकार की ओर से 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी।




शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवासियों के लिए 8 नवंबर से 20 नवंबर तक विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी।




परिवहन मंत्री ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए 200 से अधिक बसों का परिचालन किया जाएगा। इससे दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहार के लोगों को त्योहार के मौके पर अपने घर लौटने में सहूलियत मिलेगी। खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।




विशेष बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक यात्री बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टिकट बुक कर सकेंगे। सरकार की ओर से बस किराये पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने से यात्रियों को कम खर्च में घर पहुंचने का मौका मिलेगा।




परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष बसों में आधुनिक सुविधाएं और निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की ओर से बसों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।




दीपावली और छठ के दौरान बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में सरकार की विशेष बस सेवा से प्रवासियों को आवागमन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 200 से अधिक बसों का परिचालन और किराये में 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलने से त्योहार के समय घर लौटने वाले बिहारवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता