ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

समस्तीपुर के राजा की उंगलियों के इशारे पर नाचते हैं सांप, लोग कहते हैं 'खतरों का खिलाड़ी'

SAMASTIPUR : अगर सांप आपके सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे या तो भागने में अपनी भलाई समझेंगे या फिर सांप को मारने की कोशिश करेंगे। लेकिन समस्तीपुर में एक शख्स ऐसा है जो विषैले सापों

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SAMASTIPUR : अगर सांप आपके सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे या तो भागने में अपनी भलाई समझेंगे या फिर सांप को मारने की कोशिश करेंगे। लेकिन समस्तीपुर में एक शख्स ऐसा है जो विषैले सापों का रक्षक है। बिल्कुल ही अजूबे अंदाज में ये शख्स सापों को अपने उंगलियों के इशारे से अपने कब्जे  में कर लेता है। अब तक इसने हजारों सांपों की जान तो बचायी ही है हजारों लोगों के सांप के भय से सकून भी दिलाया है। अब तो लोग इसे खतरों का खलाड़ी और स्नैकमैन जैसी उपाधियों से नवाजते हैं।


हम बात कर रहे हैं मोहम्मद राजा की जो समस्तीपुर के मुसरीघरारी का रहने वाला है। मोहम्मद राजा के पास हर हर वक्त सांपों पकड़ने का साजो-सामान तैयार रहता है। को मोहम्मद रजा अपनी बाइक से सांप मिलने की सूचना पर तुरंत वहां पहुंचते हैं और बड़े से बड़ा खतरनाक सांप को पकड़ कर पिंजरे में डाल देते हैं। वे इन सापों को वन विभाग की मदद से चिड़ियाघर के सुपुर्द कर देते हैं।


राजा का मानना है कि पर्यावरण संतुलन के लिए पृथ्वी पर हर जीव जंतु का होना जरूरी है।इसी में सांप भी एक प्राणी है जिसकी रक्षा होनी चाहिए।वातावरण में कई तरह के विषैले गैस है जिसे सांप ही ग्रहण कर उसका अवशोषण करता है।चीन में  कोरोना वायरस से हो रही मौत की चर्चा करते हुए राजा बिल्कुल ही अद्भुद जानकारी बयां करते हैं। राजा बताते है कि चीन के लोग सांपों को खाते है जिससे वहां इनकी संख्या कम होती जा रही है। नतीजतन वहां ये वायरस तेजी से फैल रहा है।


राजा को फिलहाल कोई सरकारी मदद नही मिल रही है।थोड़ी बहुत आर्थिक मदद से ही उसके परिवार का गुजारा चलता है।जरूरत है कि पर्यावरण सुरक्षा के नाम पर करोड़ों राशि खर्च करने वाली सरकार को ऐसे हुनरमंद लोगो को आर्थिक मदद कर प्रोत्साहित करने की।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता