ब्रेकिंग
‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..

जमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउन

Bihar News: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना का पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इस मामले में तीन नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जमुई में छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और दुर्व्यवहार की घटना सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय एक्शन में आ गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर घटना की जांच के लिए महिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर घटना के दोषियों को सजा दिलाई जाएगा।



बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी विधि व्यवस्था के एस अनुपम ने बताया कि मामले में तीन नाबालिग को डिटेन किया गया है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य युवकों की पहचान की गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एडीजी के बताया कि जांच के लिए महिला एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।



उन्होंने बताया कि पुलिस टीम घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोक्सो एक्ट के तरह केस दर्ज किया गया है। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियो को सजा दिलाई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।



वहीं एडीजी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वीडियो को टेकडाउन कराया गया है। पुलिस ने वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। जिन लोगों या वेबसाइट ने नाबालिग का चेहरा दिखाते हुए वीडियो प्रसारित किया है, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता