ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में दिनदहाड़े बाइक वर्कशॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-28 को किया जाम

समस्तीपुर के ताजपुर में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक वर्कशॉप संचालक संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम कर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
सड़क जाम हंगामा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ताजपुर थाना के गांधी चौक की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। मृतक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है जो ताजपुर में संजीव बाइक वर्क शॉप  चलाता था।


बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बाइक वर्कशॉप संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मृतक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह ताजपुर में “संजीव बाइक वर्कशॉप” नाम से गैरेज चलाता था।


गैरेज पर पहुंचकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, घटना के समय संजीव कुमार अपने गैरेज पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उस पर सामने से कई राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि चार गोलियां संजीव के शरीर में लगीं। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजीव को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल और घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।


हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने एनएच-28 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता