ब्रेकिंग
UPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वी

लव मैरिज के बाद पत्नी को जबरन ले गए ससुराल के लोग, वाइफ को पाने के लिए युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

SAMSATIPUR: युवक ने लव मैरिज किया था. लेकिन लड़की वाले जबरन युवक की पत्नी को घर लेकर चले गए. पत्नी को फिर से वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई. जब इंसाफ नहीं मिला तो युवक न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMSATIPUR: युवक ने लव मैरिज किया था. लेकिन लड़की वाले जबरन युवक की पत्नी को घर लेकर चले गए. पत्नी को फिर से वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई. जब इंसाफ नहीं मिला तो युवक ने समाहरणालय परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश की. घटना समस्तीपुर समाहरणालय की है. 

अफरातफरी का हो गया माहौल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किशन कुमार ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की. परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर युवक की जान बचाई और फिर उसे अपने गिरफ्त में लेकर नगर थाना ले गयी. 

जानकारी के मुताबिक युवक किशन कुमार सिंह वारिसनगर थाना के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है. उसने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर गांव की ही एक युवती से लव मैरेज किया था. लेकिन बाद में उस युवती के परिजन जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए. अपने पत्नी को पाने की खातिर वह काफी दिनों से पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज होकर आज उसने अपनी जान देने की कोशिश की है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता