ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

सलमान खान को बताया सुशांत के सुसाइड का जिम्मेवार, राजपूत करणी सेना ने जलाया पोस्टर

SITAMARHI : सीतामढ़ी में आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी का कारण सलमान खान को मानते हुए राजपूत करनी सेना के सदस्यों ने सलमान खान का पोस्टर जलाया है। स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी का कारण सलमान खान को मानते हुए राजपूत करनी सेना के सदस्यों ने सलमान खान का पोस्टर जलाया है।  साथ ही सेना के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच हो।


राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर सलमान खान,कारण जौहर का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर करणी सेना के सदस्यों ने सलमान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए । सेना के सदस्यों ने इस मौके एलान किया कि सीतामढ़ी के किसी सिनेमा घर में सलमान खान,करण जौहर संजय लीला भंसाली ,एकता कपूर की फ़िल्म नहीं चलने देंगे।


आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किय़ा बल्कि उनका प्लांड मर्डर किया गया है। इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि भारत सरकार को खुद इस मामले में पहल करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहिए। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता