ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

शहीद सिपाही अमिता बच्चन को DIG जयंत कांत ने दी श्रद्धांजलि, वैशाली पुलिस लाइन में लाया गया पार्थिव शरीर

VAISHALI: वैशाली में अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हुए सिपाही अमिता बच्चन को श्रद्धांजलि दी गयी। बेतिया के डीआईजी जयंत कांत वैशाली पुलिस लाइन पहुंचे जहां शहीद जवान के प

शहीद सिपाही अमिता बच्चन को DIG जयंत कांत ने दी श्रद्धांजलि, वैशाली पुलिस लाइन में लाया गया पार्थिव शरीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली में अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हुए सिपाही अमिता बच्चन को श्रद्धांजलि दी गयी। बेतिया के डीआईजी जयंत कांत वैशाली पुलिस लाइन पहुंचे जहां शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान पूर्व में मुजफ्फरपुर में रहे तत्कालीन SSP जयंत कांत की सुरक्षा में तैनात थे। हाल ही में वैशाली जिले में उनकी पोस्टिंग हुई थी। 


बता दें कि वैशाली में अपराधियों ने सिपाही अमिता बच्चन को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में काफी रोष था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत अपराधियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही थी तभी दोनों अपराधियों ने गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया।


वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान वैशाली जिला बल के सिपाही / 979 अमिता बच्चन द्वारा 2 अपराधियों का पीछा करने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दी। सिपाही अमिता बच्चन अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते शहीद हो गए। हत्या में शामिल दोनों अपराधियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए जब दोनों अपराधियों को हाजीपुर ले जाया जा रहा था तभी गोसवर के पास पुलिस की गाड़ी में साथ बैठे पुलिसकर्मियों का रायफल छिनकर और धक्का देकर गाड़ी से कूद कर दोनों अपराधी भागने लगे। 


तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए पीछा किया। जब दोनों भागने लगे तब पुलिस ने अपराधियों पर गोली चला दी जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गये। घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। मृत अपराधियों की पहचान जहानाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे बिट्टू कुमार और गया के बुनियादगंज स्थित मानपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार के बेटे सत्यप्रकाश के रूप में हुई है।  घटना से जुड़े हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता