ब्रेकिंग
देश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Bihar News: सहरसा की शिक्षिका 10 साल तक दिल्ली में रहकर बिहार के प्राथमिक विद्यालय से वेतन लेती रही. जांच में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बीते 10 वर्षों से दिल्ली में पति के साथ रह रही एक शिक्षिका द्वारा बिहार के प्राथमिक विद्यालय से हर माह वेतन उठाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। 


बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षिका की पोस्टिंग सहरसा ज़िले के सौर बाजार प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कांप गोठ उत्तर बाड़ी टोला से जुडा है, लेकिन वह पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में रह रही थी। इसके बावजूद विद्यालय में उपस्थिति दर्जकर हर महीने वेतन उठाया जा रहा था। 


मामले की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में विद्यालय उपस्थिति पंजी में भी गड़बड़ी पाई गई है। अब इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता