ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये

Bihar News: सड़क किनारे लावारिश हालत में मिला युवक का लाश, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: खबर बिहार के सहरसा से है, जहां जिले के मत्स्यगंधा-नन्दलाली मुख्य में एक छात्र का शव लावारिश स्थिति में पड़ा मिला। जिसको स्थानीय लोग ईलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के सहरसा से है, जहां जिले के मत्स्यगंधा-नन्दलाली मुख्य में एक छात्र का शव लावारिश स्थिति में पड़ा मिला। जिसको स्थानीय लोग ईलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांचकर मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर पुलिस ने जांच की मांग किया है। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव वार्ड 02 निवासी मिश्री राम के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, राहुल सहरसा एमएलटी कॉलेज का छात्र था। वह रोज सुबह करीब 5:00 बजे अपने गांव से सहरसा शहर में कोचिंग की पढ़ाई करने के लिए बाईक से आया करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह भी वह रोज की तरह अपनी मोटरसाईकिल से निकाला था लेकिन करीब 7:00 बजे उन लोगों को सूचना मिली कि सड़क किनारे लावारिस अवस्था में पड़ा है।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी ईलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नजदिकी थाना को दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि यह हत्या है या कुछ और।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता