ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' लिखे पार्सल वैन से शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से बिहार में वाइन की सप्लाई

सहरसा जिले में पुलिस ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लिखे पार्सल वैन से 60 बोतल विदेशी शराब जब्त की। दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। वाहन दिल्ली से बिहार आ रहा था।

Bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी आज से नहीं बल्कि 9 साल पहले से है, लेकिन इसके बावजूद कोई दिन ऐसा नहीं होगा जब शराब पकड़ी नहीं जाती है। लोग पूर्ण शराबबंदी को लोग मजाक बनाकर रख दिये हैं। चोरी छिपे लोग शराब पीते भी हैं और बेचते भी हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब का धंधा बिहार में फल फूल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां शराब की उपस्थिति नहीं होगी। ताजा मामला सहरसा का है, जहां एक बार फिर पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। वो भी बेटी बचाओ, बेटी पढाओं लिखे पिकअप वैन से..शराब की बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। 


जहां जिले के सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच 107 स्थित निर्माणधीन टोल प्लाजा के पास एक डाक पार्सल पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। साथ ही वाहन सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दिल्ली से लायी जा रही शराब की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। 


इस दौरान माली चौक की ओर से आ रही डाक पार्सल पिकअप गाड़ी (डीएल 1 एलएएल 2452) को रोके जाने व जांच में रॉयल ग्रीन विदेशी शराब की 60 बोतल कुल 45 लीटर शराब बरामद किया। जो पार्सल बनाये पेटियों में छुपाकर लाया जा रहा था। साथ ही मौके से वाहन सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के धनछोहा निवासी मोहम्मद हबीब के पुत्र मोहम्मद अख्तर व पटना के गुलजारबाग पटन देवी निवासी अरविंद कुमार के पुत्र राकेश कुमार सिन्हा के रूप में की गयी है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें