ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

सहरसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

सहरसा के हक़पाड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री मो० मोतिन की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोग भी हादसे पर आक्रोशित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार
मुआवजे की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां सदर थाना क्षेत्र के हक़पाड़ा में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सहरसा सदर थाना इलाके के वार्ड नंबर 5 निवासी 40 वर्षीय मो० मोतिन के रूप में हुई है। 


मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। सहरसा में ही राजमिस्त्री के रूप में काम किया करता था। मो० मोतिन को चार संतान है। जिसमें दो पुत्र और दो पुत्री शामिल हैं। मृतक के बेटे मो० आसिफ ने बताया कि मेरे पिता पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद अकीन के निर्माणाधीन मकान के पहली मंजिल के छत के रेलिंग घेरने का काम कर रहे थे। 


जहां लोहे के सरिया को काटने वक्त मकान के साईड से गुजरे हुए हाईटेंशन के तार में संपर्क में आ गए। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। जबतक उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो गयी। परिजन ने बिजली विभाग के लापरवाही के वजह से मौत बताया और साथ ही मुआवजे की मांग किया। मोहल्ले के लोगों ने भी इस मौत को लेकर आक्रोशित दिखे और कहा कि जमीन से महज 15 फीट ऊंचाई पर हाईटेंशन तार ले जाया गया है।


 ऐसे में कई घरों के लोग इस हादसे की चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने कहा कि इसमें एक तो नंगा तार है जो हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है। जिस तार को अभिलंब कवर किया जाए। साथ ही मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की। सदर थाना से पहुंचे सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि मामले में कागजी कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता