ब्रेकिंग
बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन

सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी से हमला किया। घटना में थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने ऑटो चालक को मुक्त कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बिहार न्यूज
पुलिस पर हमला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को ऑटो में सवार कुछ लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहीं ऑटो चालक को घायल के परिजनों ने बंधक बना लिया।


मामले की जानकारी मिलने के बाद ऑटो चालक को छुड़ाने गए पतरघट थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


घटना के बाद सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता