ब्रेकिंग
10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल

Sasaram Badal Murder Case: बिहार के चर्चित सासाराम बादल हत्याकांड में सीबीआई की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पटना की विशेष सीबीआई अदालत में चार्जशीट दाखिल कर तत्कालीन डीएसपी को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। आखिर 10 हजार रुपये की रंगदारी...

10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल
Ramakant kumar
4 मिनट

Sasaram Badal Murder Case: सासाराम के चर्चित राणा ओम प्रकाश उर्फ बादल हत्याकांड में सीबीआई ने पटना की विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जांच एजेंसी ने इस मामले में तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल को मुख्य साजिशकर्ता बताया है. चार्जशीट के मुताबिक, महज 10 हजार रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर डीएसपी ने अपने बॉडीगार्ड से गोली चलवाई थी, जिसमें बादल की मौत हो गई थी.


इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल, सिपाही चंद्रमौली नागिया और दो तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर भागीरथ कुमार व सुभाष कुमार को आरोपी बनाया है. एजेंसी ने इनके खिलाफ हत्या, रंगदारी और साक्ष्य मिटाने से जुड़ी धाराओं में आरोप लगाए हैं.


डिनर पार्टी से लौट रहे थे डीएसपी, रास्ते में हुआ विवाद

सीबीआई की जांच के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 की रात डीएसपी आदिल बिलाल ड्यूटी पर नहीं थे. वह दरीगांव में अपने दोस्त मोहम्मद तौहीद की डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद सरकारी बोलेरो से लौट रहे थे. इस दौरान वह सिविल ड्रेस में थे.


जांच में सामने आया कि रास्ते में एक चश्मदीद ने उन्हें 4,700 रुपये नकद दिए और बाकी रकम ऑनलाइन देने की बात कही. इसी बात को लेकर डीएसपी नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया.


जन्मदिन मना रहे युवकों से मांगी 10 हजार की रंगदारी

चार्जशीट के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड कालिका सिंह एक हाता में पहुंचे. वहां बादल अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे थे. आरोप है कि डीएसपी ने वहां मौजूद युवकों से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी.


युवकों ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया. सीबीआई की जांच में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान डीएसपी ने बादल को थप्पड़ मारा और अपने बॉडीगार्ड को गोली चलाने का आदेश दिया.


बॉडीगार्ड ने सर्विस पिस्टल से की फायरिंग

सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, डीएसपी के आदेश पर बॉडीगार्ड ने अपनी सर्विस पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की. गोली लगने से राणा ओम प्रकाश उर्फ बादल की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


हत्या के बाद सबूतों में हेरफेर

सीबीआई ने जांच में यह भी आरोप लगाया है कि हत्या के बाद मामले को अलग रूप देने की कोशिश की गई. चार्जशीट के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे डीएसपी ने एक सब-इंस्पेक्टर को बुलाया. इसके बाद सदर अस्पताल में बॉडीगार्ड का बयान दर्ज कराया गया और घटना के समय को पीछे दिखाने की कोशिश की गई.


सीबीआई ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) समेत अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया. इसी आधार पर घटना के समय और आरोपियों की भूमिका को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं.


फिलहाल इस चर्चित हत्याकांड में सीबीआई की चार्जशीट के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. एजेंसी ने डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है.