ब्रेकिंग
चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर

चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख

Bihar News: बिहार के बांका में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर बस में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बस और उसमें रखा लाखों...

चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले के पंजवारा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. बस में उस समय करीब 35 से 40 यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सभी यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बस की बैटरी के पास अचानक चिंगारी निकलने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. बस से धुआं निकलता देख यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सभी अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने लगे. चालक ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई.


आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस धू-धूकर जलने लगी. यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई. बस के अंदर रखे यात्रियों के बैग, कपड़े और अन्य सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गए.


इस घटना में राहत की बात रही कि बस में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से उनकी जान बच गई. हालांकि, बस के साथ यात्रियों का लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.