ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

उधार में गुटखा खाना ग्राहक को पड़ा महंगा, किराना दुकानदार ने सिर में मारी गोली; मौके पर हुई मौत

SAHARSA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोल

उधार में गुटखा खाना ग्राहक को पड़ा महंगा, किराना दुकानदार ने सिर में मारी गोली; मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पान मसाला लेने गए युवक के सिर में गोली मार दी गई है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। 


दरअसल, सहरसा जिला स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी अन्तर्गत तिलाठी गांव में एक दूकानदार और ग्राहक में पान मसाला का पैसा मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आवेश में आकर  दुकानदार ने एक ग्राहक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इस घटना को लेकर इलाकेमें सनसनी फैल गई। सुचना के बाद पहुंची कनरिया ओपी पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। 


बताया जा रहा है, कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव वार्ड नंबर सात निवासी उपेंद्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र बबलू यादव पड़ोस के रूपेश कुमार की किराना दुकान पर पान मसाला खाने गए थे। इस दौरान दुकानदार ने बबलू को उधार में पान मसाला देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान दुकानदार रूपेश कुमार ने बबलू यादव को सिर में गोली मार दी।


इधर, इस घटना को लेकर ओपी प्रभारी अमरज्योति ने बताया कि पान मसाला का रुपया मांगने को लेकर विवाद की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। फर्दबयान या किसी प्रकार का आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर रही है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता