ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

सहरसा में शौचालय का टैंक खोलने के दौरान हादसा, तीन मजदूरों की मौत

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां शौचालय का टैंक खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस घ

सहरसा में शौचालय का टैंक खोलने के दौरान हादसा, तीन मजदूरों की मौत
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां शौचालय का टैंक खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है. 


घटना सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी के पास की है. जानकारी के अनुसार, नवनिर्मित मकान के शौचालय का टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान एक-एक कर मजदूर टैंक में घुसते गए और बेहोश होते गए. तत्काल सभी मजदूरों को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के तत्काल बाद सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू कर दी है. 


दरअसल, पंचवटी के पास कुन्दन कुमार का मकान बन रहा था जिसे बनाने की जिम्मेदारी मुकेश दास नाम के संवेदक ने ली थी. उसी के मजदूर शौचालय टैंक का सेंटरिंग खोल रहे थे जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुआ. घटना के बाद चरों ओर सनसनी फैल गई. हालांकि मौके पर मौजूद मजदूर संतोष ने बताया कि सभी मृतक पंचगछिया के पास स्थित मुर्बल्ला के रहने वाले थे. मृतकों का नाम सिकों मिस्त्री, शंकर और सोनू कुमार के रूप में की गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj

FirstBihar संवाददाता