ब्रेकिंग
फर्जी दारोगा बन महिला सिपाही से रचाई शादी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकताफर्जी दारोगा बन महिला सिपाही से रचाई शादी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकता

SAHARSA: भतीजे की शादी में आई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के सामने भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

सहरसा के पटुआहा गांव में शादी समारोह के दौरान महिला से दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट का मामला सामने आया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर गहने छीन लिए, जिसे बाद में ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA:भतीजे की शादी में शामिल होने आई एक महिला के साथ गांव के एक शख्स ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने महिला के साथ मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपी ने गले से सोने का लॉकेट और नाक से सोने की नथुी भी छीन लिया और मौके से फरार हो गया। 


घटना सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा गांव की है। जहां भाई के बेटे की शादी में शामिल होने आई एक महिला के साथ गंदा काम करने की कोशिश की गयी। महिला ने जब विरोध किया तब उसकी पिटाई की गयी और जो भी गहना उसने पहन रखा था उसे आरोपी ने छीन लिया। 

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ थाने पर ले गई। वही महिषी थाना क्षेत्र के ऐनी वार्ड नंबर-07 निवासी जोमिनी देवी (45 वर्ष), पति सुदीन शर्मा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


 ड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 1 मई 2026 को अपने मायके पटुआहा वार्ड नंबर-01/21 में अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। आरोप है कि इसी दौरान बगल में रहने वाला सिपु सिंह, निवासी कपसिया थाना पतरघट, ने उनके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें पटककर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तब उसके साथ मारपीट की गई।


 पीड़िता के अनुसार छीना-झपटी के दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने का लॉकेट और नाक से सोने की नथुनी भी छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से बचाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया तथा डायल-112 और सदर थाना पुलिस को सूचना दी।


 सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ फिर उग्र हो गई और आरोपी के साथ मारपीट करने लगी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को सुरक्षित भीड़ से निकाल लिया और थाना ले आई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से मुक्त कराकर थाना लाई। महिला की ओर से आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

SAHARSA: भतीजे की शादी में आई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के सामने भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा SAHARSA: भतीजे की शादी में आई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के सामने भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा SAHARSA: भतीजे की शादी में आई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के सामने भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें