ब्रेकिंग
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति में 8 घायल, बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटाबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीसावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति में 8 घायल, बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटाबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोली

सहरसा में रंगदार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद

Bihar News: बिहार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पैक्स अध्यक्ष को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस अब पूरे मामले की जांच...

सहरसा में रंगदार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पैक्स अध्यक्ष को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र की चिरैया थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 12 राउंड जिंदा गोली बरामद की है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।


सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को चिरैया थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती को गुप्त सूचना मिली थी कि अलानी पंचायत के रेहरवा गांव स्थित उदय यादव के बासा पर गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार अवैध हथियार और गोली के साथ मौजूद है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही रोबिन कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कमर से एक देशी कट्टा और 12 राउंड जिंदा गोली बरामद हुई।


हथियार और गोली मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के बगेवा गांव वार्ड संख्या 08 निवासी अरुण यादव के पुत्र और गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार के रूप में हुई है।


एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी संख्या में जिंदा गोलियां कहां से आईं और आखिर इनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।


पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रेस वार्ता के दौरान चिरैया थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।