ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

सहरसा में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ किया गंदा काम, पुलिस कर रही पड़ताल

SAHARSA : बिहार में अपराधी और बदमाश बेलगाम हो गए हैं। उनके द्वारा आए दिन हत्या, अपराध, लूट- पाट और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, ऐसी बात भी नहीं है की इनकी ग

सहरसा में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ किया गंदा काम, पुलिस कर रही पड़ताल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधी और बदमाश बेलगाम हो गए हैं। उनके द्वारा आए दिन हत्या, अपराध, लूट- पाट और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, ऐसी बात भी नहीं है की इनकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस महकमा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन इसके बाबजूद ये लोग अपनी बुरी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसका अब एक और ताजा उदाहरण बिहार के सहरसा से देखने को मिल रहा है।  जहां एक नबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सहरसा जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर सायफन टोला की रहने वाली बतायी जा रही है। इस मामले को लेकर युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि, सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर सायफन टोला की रहने वाली एक नबालिग के साथ बलुआहा वार्ड नं 8 का रहने वाला श्रवण कुमार यादव जबरदस्ती हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका भाई आया तब आरोपी द्वारा उसे भी हथियार दिखाकर मौके ए वारदात से फरार हो गया। हालांकि, भागने के दौरान आरोपी का जैकेट नाबालिग के घर ही छूट गया।  जिसे युवती ने पुलिस को सबुत के तौर पर सौंप दिया है। 


इधर, इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि, जब वो अपने घर पर आराम कर रही थी तभी उसके घर की खिड़की को तोड़कर युवक के कमरे में प्रवेश किया और हथियार दिखा कर कहने लगा कि, अगर शोर- शराबा किया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उनके जब हंगामा मचना शुरू किया तो उसका भाई वहां आया जिसे युवक ने गोली मारने धमकी देकर वहां से फरार हो गया।  इसके बाद युवती ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। 


वहीं, नबालिग के शिकायत के बाद अब पुलिसकर्मी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। सभी चीज़ों की अच्छे तरीके से जांच- पड़ताल करने के बाद जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता