ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

सहरसा के बेखौफ अपराधी: बुजुर्ग गल्ला व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है ज

सहरसा के बेखौफ अपराधी: बुजुर्ग गल्ला व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने 55 वर्षीय गल्ला व्यवसायी अशोक भगत को गोली मार दी। गोली लगते ही अशोक भगत गिर गये जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घटना भटोनी पुल के पास की है। गल्ला व्यवसायी अशोक भगत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि अशोक भगत सुबह-सुबह पहाड़पुर बाजार से भटोनी पुल की तरफ टहलने के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगते हुए पेट से निकल गई। गोली किसने और क्यों मारी इसका पता अब तक नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता