ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित फोर्ड कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पता

सहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित फोर्ड कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।घटना पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर चिमनी के पास की है जहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बिजली के 4 पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को कुचल दिया। 


इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अजय सुतिहार और धर्मेंद्र कामत के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय जीतन कामत के रूप में हुई है। सभी विशनपुर पंचायत के रहने वाले बताए जाते हैं। 


घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि देर रात गर्मी की वजह से सभी लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया।  


वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर मुआवजे की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामासहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामासहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामासहरसा में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, दो की मौत तीसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता