ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Bihar News: सहरसा के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय पूनम कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ली और जांच की मांग की गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग करने लगे हांलाकि मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगो को शांत करवाया है। 


मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनिया निवासी संजय यादव के 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। पूनम चार बहनों में सबसे छोटी थी। पूनम सहरसा के जेल कॉलोनी की 12 वी क्लास की छात्रा थी। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पूनम को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। 


जंहा मरीज को भर्ती कराया गया और इलाज शुरू किए गए इसके बाद उसे इंजेक्शन दिया कि जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तबीयत खराब देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच मरीज ने दम तोड़ दी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही और गलत इंजेक्शन दिया जिस वजह से किशोरी की मौत हुई है। 


परिवार वालों द्वारा डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया है। सिविल सर्जन डॉक्टर आरके झा ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई किया जयेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता