ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

सहरसा में स्कॉर्पियो से 2000 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा पुलिस ने सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो से 2000 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त किया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत करीब 5.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar
कफ सिरफ की बड़ी खेप बरामद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सिरप एक स्कॉर्पियो से बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में लोग कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में करते हैं। सहरसा पुलिस ने 2000 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ को जब्त किया है। नशे के खिलाफ पुलिस इसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।


 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिकी, भण्डारण, एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्कारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते कल सौरबाजार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवटीया की तरफ से एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध कोडिनयुक्त कफसिरप कुछ तस्करों के द्वारा क्रय ब्रिकय करने के लिए बैजनाथपुर की ओर जा रहे है। 


उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सौरबाजार थाना की टीम द्वारा सौरबाजार मुख्य मार्ग पर वाहन चेंकिग प्रारम्भ किया गया तथा भवटीया के तरफ से आ रही एक उजला रंग का स्कार्पियों पुलिस टीम एवं वाहन चेंकिग को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगा, जिसे संदेह के आधार पर पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त स्कार्पियों में सवार दो युवकों के नाम / पता पुछने पर अपना नाम आदर्श कुमार, पिता - सुनिल कुमार सुमन, सा० - खजुरी, वार्ड नं0 - 07, थाना - बैजनाथपुर एवं ललीत कुमार, पिता - दयानन्द यादव, सा० - महुआ दिगरा वार्ड नं0 - 14 थाना - घैलाढ बताया।


स्कार्पियो की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 200 ली० (2000 बोतल) प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरप बरामद किया गया एवं पकड़ाये दानों युवकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सौरबाजार थाना कांड दर्ज किया गया है। बरामद प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरप की अनुमानित कीमत 05.75 लाख रूपये है। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है एवं इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता