ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सात फेरों के सातों वचन: पत्नी की मौत से आहत पति ने भी तोड़ा दम

SAHARSA: सात फेरों के सातों वचन शादी के समय वर-वधू लेते हैं। फेरों के समय ली जाने वाली साथ जीने मरने की कसमें सही मायने में मिश्रीलाल ने निभाईं। पत्नी के निधन की खबर सुनते ही चंद घ

सात फेरों के सातों वचन: पत्नी की मौत से आहत पति ने भी तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सात फेरों के सातों वचन शादी के समय वर-वधू लेते हैं। फेरों के समय ली जाने वाली साथ जीने मरने की कसमें सही मायने में मिश्रीलाल ने निभाईं। पत्नी के निधन की खबर सुनते ही चंद घंटे बाद उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। दोनों पति-पत्नी का एक ही अर्थी पर शव यात्रा निकाली गयी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार भी हुआ। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


सहरसा जिले के बेल्हा गांव में चंद घंटों के भीतर पति-पत्नी का एक साथ निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात मिश्रीलाल यादव की धर्मपत्नी जनकियां देवी का निधन हो गया। जिसकी खबर सुनते ही बुजुर्ग मिश्रीलाल यादव को रहा नहीं गया और चंद घंटे बाद ही मिश्रीलाल यादव का भी निधन हो गया।


लोगों का कहना है कि इस तरह एक साथ पति पत्नी का निधन बहुत कम ही देखने को मिलता है। वही जानकारों की माने तो सनातन धर्म में विवाह के समय सात फेरो के समय पति अपने पति को सात वचन देते है। जिसमें एक वचन 'जीना मरना एक साथ' भी रहता है। जिसे आज बुजुर्ग दंपत्ति ने सच साबित कर दिखाया है। बुजुर्ग दंपत्ति को उनके पुत्र कैलाश यादव ने मुखाग्नि दी।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता