ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धौंस दिखा रहा था युवक, पैरवी करने पहुंचे शख्स के सामने जवान ने..

SAHARSA : बिहार में एक कहावत हमेशा चरितार्थ होता दिख जाता है। वह कहावत है ' चाचा हमारे .. है। आज इसका एक और उदहारण बिहार के सहरसा में देखने को मिला। जहां यातायात पुलिस द्

पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धौंस दिखा रहा था युवक, पैरवी करने पहुंचे शख्स के सामने जवान ने..
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में एक कहावत हमेशा चरितार्थ होता दिख जाता है। वह कहावत है ' चाचा हमारे .. है।  आज इसका एक और उदहारण बिहार के सहरसा में देखने को मिला। जहां यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के लिए एक युवक को रोकना भारी पड़ गया।  युवक ने पुलिसकर्मी को कहा , आप जानते हैं मैं कौन हूं, दो मिनट में आपकी वर्दी उतारवा दूंगा। 


दरअसल, सहरसा के थाना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवारी को देख उसे यातायात पुलिस द्वारा रोका गया।  इससे बाइक सवार तीनों युवक नाराज हो गए और यातायात पुलिस साथ दुर्व्यवहार करते हुए यह कह डाला कि,. आप जानते हैं हम कौन हैं, दो मिंट में आपकी वर्दी उतरवा देंगे।  हालांकि, इसके बाद इन तीनों युवकों में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।हजबकी तीसरा युवक मौका देख भागने में सफल रहा। 


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के थाना चौक पर पटुआहा निवासी अभय कुमार झा, मुकुंद कुमार झा व एक अन्य युवक एक ही बाइक पर बैठ थाना चौक से आवाजाही कर रहे थे। जिसे यातायात पुलिस टीम द्वारा रोका गया। जिसके बाद उसने पुलिसकर्मी को वर्दी उतारवाने की धमकी देने लगे। जिसके बाद युवकों को थाना लाया गया। जिसके बाद, गिरफ्तार हुए दोनों युवक के छुड़ाने कुछ ओहदेदार लोग थाना पहुंचे।  इसके बाद थाना परिसर में जमकर हंगामा हुआ। 


बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार हुए युवकों को छुड़ाने  पहुचें लोगों को देख यातायात पुलिसकर्मी भी अपने साथ हुए घटना को लेकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी भी थाना परिसर में ही उतार दी ,इसके बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। 


इधर, इस मामले में जवान पंकज कुमार ने सदर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी ड्यूटी थाना चौक पर थी। इसी दौरान सुपर बाजार बस स्टैंड की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक गलत दिशा से निकलने का प्रयास कर रहे थे। गाड़ी रोकने पर वे बदतमीजी करने लगे। गाड़ी पकड़ने पर जातिसूचक गाली देते हुए वर्दी उतार देने की धमकी दिया। जब गाड़ी को थाना लाया गया,  तब वहां भी दो व्यक्तियों ने हंगामा और दुर्व्यवहार किया। जिन्हें पकड़कर सदर थाना को सुपुर्द किया गया। यातायात प्रभारी नागेंद्र राम ने बताया कि ट्रैफिक जवान द्वारा सदर थाना में आवेदन दिया गया है। वहीं सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि जवान द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाही की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता