ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच की है. म

बिहार : पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच की है. मरने वाले सभी बच्चे अलग-अलग परिवार से आते हैं. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


बताया जा रहा है कि ईट भट्टा चिमनी के लिए गड्ढा खोदा गया था. सभी बच्चे उसी गड्ढे में नहाने के लिए गए हुए थे. नहाने के दौरान 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद भारी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.


घटना की मिली जानकारी के बाद सदर एसडीओ शंभुनाथ झा और सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता