ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

गैस सिलेंडर लिक होने से लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची

SAHARSA: बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है, जहां शहर के सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास परमेश्वरी प्रसाद मेहता के मकान में भीषण आग लग गई। आगलगी की घटना के बाद घर में और घर क

गैस सिलेंडर लिक होने से लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है, जहां शहर के सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास परमेश्वरी प्रसाद मेहता के मकान में भीषण आग लग गई। आगलगी की घटना के बाद घर में और घर के आस-पास भगदड़ मच गया। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का लिक होना बताया जा रहा है। मकान मालिक ने अगलगी की सूचना दमकल की टीम को दी, जिसकी बाद दमकल की तीन गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


बताया जा रहा है कि परमेश्वरी प्रसाद मेहता के मकान में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के रहने वाले 12वीं क्लास के 2 स्टूडेंट उनके मकान में किराए के रूम लेकर पढ़ते थे। जहां किराएदार मनीष कुमार और अमन कुमार एक ही कमरे में रहते थे और खाना बना रहे थे। उस कमरे में दो गैस की सिलेंडर रखी हुई थी, जहां छोटे गैस के सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से उठी चिंगारी बड़ी गैस सिलेंडर में लगगई। 


आगलगी की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गया। किराएदार मनीष कुमार और अमन राज के रूम में रखें सारे जरुरी कागजात जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। 

टैग्स