ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

एक साल के अंदर दूसरी आनंद मोहन को मिली पैरोल, 15 दिनों के लिए जेल से निकलेंगे बाहर

SAHARSA: गोपालगंज के डीएम जी कृष्‍णैया हत्‍याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन एक बार फिर पैरोल मिला है। इनको 15 दिनों के लिए पैरोल दिया गया है। इसके बाद

एक साल के अंदर दूसरी आनंद मोहन को मिली पैरोल, 15 दिनों के लिए जेल से निकलेंगे बाहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA: गोपालगंज के डीएम जी कृष्‍णैया हत्‍याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन एक बार फिर पैरोल मिला है। इनको 15 दिनों के लिए पैरोल दिया गया है। इसके बाद वो 15 दिनों के लिए मंडल कारा सहरसा से बाहर आएंगे। शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन पिछली बार अपनी बेटी की शादी में बाहर आने वाले हैं।


दरअसल, एक साल के अंदर आनंद मोहन को दूसरी बार पैरोल दिया गया है। इससे पहले भी  फरवरी में आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी के लिए उन्हें 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आने की अनुमति मिली थी। इसके बाद अब एक बार फिर से इन्हें 15 दिनों का पैरोल मिला है। 


मालूम हो कि, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद का  24 अप्रैल को बेटे की रिंग सेरेमनी होगी। ये बेहद खास पल होंगे। हालांकि, आनंद मोहन के बेटे की शादी 3 मई को उत्तराखंड में होनी है। इनके जेल से बहार निकलने के बाद समर्थकों को भरोसा है कि, इनको जल्द ही रिहाई भी दी जा सकती है। फिलहाल बिहार में महागठबंधन की सरकार है, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही आनंद मोहन की रिहाई हो जाएगी। 


मालूम हो कि, आनंद मोहन को बेटी सुरभि आनंद की सगाई के लिए भी 15 दिनों की पैराल मिली थी। इसमें  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत अन्य बड़े चेहरे बाहुबली की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उसके बाद शादी के दौरान भी पैरोल दिया गया। इसके बाद अब उन्हें बेटे की सगाई से पहले यह पैरोल दिया गया है। आनंद मोहन के बेटे आरजेडी से विधायक हैं।


आपको बताते चलें कि, पूर्व सांसद आनंद मोहन को 5 दिसंबर 1994 में डीएम कृष्णैया हत्याकांड में फांसी की सजा हुई थी। लंबे समय तक मुकदमा चला और आखिरकार उनकी फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदल गयी। तब से वे जेल में ही हैं।