ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बस को ओवरटेक करने के दौरान बाईक सवार ने JCB में मारी टक्कर, युवक की मौत

SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। ओवरटेक के दौरान बाइक जेसीबी से टकरा गयी और युवक की मौत हो गयी। घटना सदर थाना क

बस को ओवरटेक करने के दौरान बाईक सवार ने JCB में मारी टक्कर, युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। ओवरटेक के दौरान बाइक जेसीबी से टकरा गयी और युवक की मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बनगाँव रोड स्थित मोर के पास हुई। 


जहां बस को ओवरटेक करने के दौरान बाईक सवार युवक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि एक जेसीबी बरियाही से सहरसा के तरफ आ रही थी। वही दूसरे तरफ सहरसा से स्टार बस दरभंगा के तरफ जा रही थी। बेलहा टोला मोर के पास स्टार बस से ओवरटेक करने के क्रम में बाईक सवार युवक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी।


जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान ढोली मोहनपुर निवासी भवेश यादव के रूप में हुई है।जिस बाईक पर युवक सवार था उस बाईक पर यदुवंशी भवेश किंग लिखा हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता