ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाना शिक्षक को पड़ा भारी, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

SAHARSA : सहरसा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्र को मुर्गा बनने की सजा देना काफी भारी पड़ गया। इस बात से नाराज छात्र और उसके परिजनों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को लाठ

बिहार: स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाना शिक्षक को पड़ा भारी, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्र को मुर्गा बनने की सजा देना काफी भारी पड़ गया। इस बात से नाराज छात्र और उसके परिजनों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना महिषी प्रखण्ड के लहुआर मध्य विद्यालय की है। 


पीड़ित शिक्षक भगीरथ भारती मध्य विद्यालय लहुआर में प्राचार्य के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सन्नी कुमार ने स्कूल की खिड़की को तोड़ दिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद स्कूल के प्राचार्य भगीरथ भारती ने उसे डांट-फटकार लगाई और सजा के तौर पर उसे कुछ देर के लिए मुर्गा बना दिया।


उधर, छात्र ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से कर दी। जिसके बाद छात्र के पिता संतोष कुमार सिंह लाठी-डंडा लेकर स्कूल पहुंच गया और स्कूल में ही प्रार्थना के समय खड़े प्राचार्य भगीरथ भारती की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उनका सिर फट गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर स्कूल के कमरे में बंद कर दिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


बिहार: स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाना शिक्षक को पड़ा भारी, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा