ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: रात के अंधेरे में सरकारी संपत्ति की चोरी का प्रयास, नाबालिग सहित छह पर FIR दर्ज

Bihar News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में रघुनीबाबा हॉल्ट के पास पुलिस ने ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी करते एक नाबालिग को पकड़ा, पांच फरार। छह के खिलाफ FIR, छापेमारी जारी..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा में रविवार देर रात पुलिस ने सरकारी संपत्ति चोरी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनीबाबा हॉल्ट के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी करते पकड़ा, जबकि उसके पांच साथी मौके से फरार हो गए।


सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार रात करीब 2:45 बजे राजीव रंजन तिवारी सशस्त्र बल के साथ गश्त पर थे। रघुनीबाबा हॉल्ट के पास मोबाइल टॉर्च की रोशनी देखकर पुलिस को संदेह हुआ। मौके पर पहुंचने पर दो युवक R15 बाइक से और तीन अन्य झाड़ियों में भाग गए। मौके से पुलिस ने एक नाबालिग को ऑटो रिक्शा के साथ पकड़ा जो चोरी का सामान लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था।


पकड़े गए नाबालिग की पहचान कुमेदान टोला निवासी के रूप में हुई। उसके पास से 24 किलोग्राम हाई टेंशन कॉइल (एल्यूमीनियम), 24 किलोग्राम लो टेंशन कॉइल (आयरन और एल्यूमीनियम), 20 लीटर तेल का डिब्बा, ट्रांसफार्मर के एचटी और एलटी स्टड, 700 मीटर 11 केवी बिजली तार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


पूछताछ में नाबालिग ने अपने साथियों सुरज कुमार, आशीष कुमार, सुधीर कुमार, अमरजीत कुमार और मोहम्मद शहादत के नाम उजागर किए हैं जो चोरी किए गए सामान को कबाड़ी दुकान में बेचने की योजना बना रहे थे।


सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि नाबालिग को निरुद्ध कर लिया गया है और जब्त सामान थाने लाया गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति चोरी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: रितेश