ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मंत्री नीरज बबलू को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

बिहार सरकार के मंत्री और छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने सुपौल साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार
मंत्री को जान से मारने की धमकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार सरकार के मंत्री और छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवक आपस में बातचीत करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “आप लोगों की भीड़ में फंस जाएंगे, उसी दिन रगड़े जाएंगे।” वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। 


मंत्री नीरज बबलू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपौल के साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सहरसा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कल ही उन्हें इस धमकी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व फेसबुक पर लाईव आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान भी हो चुकी है। 


मंत्री बबलू ने कहा कि चुनावी माहौल में अक्सर इस तरह की हरकतें देखने को मिलती हैं। खासकर अररिया जिले से जुड़े कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साईबर सेल वीडियो की जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। वहीं, मंत्री समर्थकों ने इस धमकी की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता