ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार: बाइक चोरी के आरोपी को छोड़ना थानेदार को पड़ा भारी, DIG ने ले लिया बड़ा एक्शन, SP ने कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया

SAHARSA: सहरसा में बिना कागजी प्रकिया पूरी किए बाइक चोरी के अभियुक्त को छोड़ना नवहट्टा थानेदार को काफी भारी पड़ गया। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाने

बिहार: बाइक चोरी के आरोपी को छोड़ना थानेदार को पड़ा भारी, DIG ने ले लिया बड़ा एक्शन, SP ने कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बिना कागजी प्रकिया पूरी किए बाइक चोरी के अभियुक्त को छोड़ना नवहट्टा थानेदार को काफी भारी पड़ गया। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को सस्पेंड कर दिया है। गुड्डू कुमार की जगह ज्ञान रंजन को नवहट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में सुपौल जिले में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। 


नवहट्टा थानाध्यक्ष द्वारा बाइक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया लेकिन बिना कागजी प्रकिया के ही उसे छोड़ दिया था। मामला संज्ञान में आते हीं कोसी रेंज डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 


उधर, विधि जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने कई पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया है। जिसमें दो थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। एसपी ने ममता कुमारी को जलई थानाध्यक्ष और ज्ञानरंजन को नवहट्टा थानाध्यक्ष बनाया है। 


वहीं अरूण कुमार को सदर थाना, राजदेव बैठा को बैजनाथपुर थाना, पूनम कुमारी एक को सदर थाना,  राहुल रोशन को साईबर थाना और कुंदन कुमार को जलई थाना में पदस्थापित किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने नए पदस्थापित थाना में योगदान देने का स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता