ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी और खूब चला तीर, दोनों पक्षों से 3 लोग घायल, एक की स्थित गंभीर

SAHARSA : सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर मामा भांजा के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुई है. घटना महिषी थाना क्षेत्र के करहारा गांव की बताई जा रही है. वहीं इस घटना में गोली लगने

बिहार : भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी और खूब चला तीर, दोनों पक्षों से 3 लोग घायल, एक की स्थित गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर मामा भांजा के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुई है. घटना महिषी थाना क्षेत्र के करहारा गांव की बताई जा रही है. वहीं इस घटना में  गोली लगने से एक 45 वर्षीय शख्स मो0 अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही एक और शख्स इस गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बीच पथराव के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची भी घायल हो गई है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से 45 वर्षीय मो0 अशरफ की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बाकी दो लोगों का घायल अवस्था मे सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल पीड़ित के परिजन की मानें तो दस धुर जमीन को लेकर विवाद उत्पन हुआ. जिसके बाद जमकर पथराव,तीर और गोलीबारी होने लगा. जिसमें दोनों पक्षों से कुल तीन लोग घायल हो गए. फिलहाल इस मामले की जाँच में महिषी पुलिस जुट गई है.

टैग्स