ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

सहरसा में भी मधुबनी-मोतिहारी जैसी घटना: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में इन दिनों लोग गाड़ी चला रहे हैं और हादसे के शिकार हो रहे हैं। उनकी इस गलती की सजा दूसरे को भुगतना पड़ रहा है। मधुबनी म

सहरसा में भी मधुबनी-मोतिहारी जैसी घटना: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में इन दिनों लोग गाड़ी चला रहे हैं और हादसे के शिकार हो रहे हैं। उनकी इस गलती की सजा दूसरे  को भुगतना पड़ रहा है। मधुबनी में रविवार को एक बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार दो छात्रा को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही मोतिहारी में आज अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। अब सहरसा में भी इसी तरह की घटना सामने आई है। 


जहां तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गयी और साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। इस हादसे में छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद मरौना टोला की है। जहां मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 16 वर्षीय साईकिल सवार छात्र को रौंद दिया। 


हादसे के बाद जबतक छात्र को अस्पताल ले जाया गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर छात्र की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र का नाम सतीश कुमार बताया जाता है, घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि छात्र अपनी साईकिल से घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया जिससे छात्र की मौत हो गई। 


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इधर छात्र की मौत से परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता