ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar Crime: गोलीकांड मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

दरअसल 18 फरवरी को सहरसा सदर थाना इलाके के सिमराहा बाईपास में एक कारोबारी के घर मे घुसकर गोलीबारी की गई थी। जिसमें गोली लगने से पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

BIHAR
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां सिमराहा गोलीकांड मामले मे पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है। जिसमे दो नाबालिग भी शामिल है। इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते 18 फरवरी को सहरसा सदर थाना इलाके के सिमराहा बाईपास में एक कारोबारी के घर मे घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पिता और पुत्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में जख्मी के फर्द बयान पर सदर थाना में कांड अंकित किया गया और सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोली कांड में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 


दोनों की निशानदेही पर अन्य दो लोगों को भी पूर्व में हुई चोरी कांड के समान के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो नाबालिक को भी पकड़ा गया। उक्त पकड़े गए अभियुक्तों से जब से पूछताछ की गयी तब उन्होंने अपनी संलीप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना चोरी करने की थी। लेकिन गृह स्वामी ने एक चोर को पकड़ लिया और छुड़ाने के लिए गोलीबारी कर दी। उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 


इधर इन लोगों के पास से एक बैटरी, एक रूम हीटर, एक इनवर्टर, इमर्शन रड, टीवी, थर्मस, सिलेंडर छाता स्टैंड, पंखा, नलकूप का हाथ, सेटअप बॉक्स, कैमरा, कैमरा स्टैंड, मिक्सी, हाथ घड़ी, चाकू, मोटरसाइकिल प्लेट और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इधर गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नीतीश कुमार, मोहित कुमार, राहुल कुमार और सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता