ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार : नाव पलटने से हादसा, 3 महिलाओं की मौत, 2 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले में नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे. आधा दर्जन लोगों ने तै

बिहार : नाव पलटने से हादसा, 3 महिलाओं की मौत, 2 लोग हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले में नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे. आधा दर्जन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन पांच लोग डूब गए. SDRF की मदद से तीन लोगों का शव बाहर निकाला जा चुका है. वहीं अन्य दो लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. 


घटना सिमरी बख्तियारपुर के लगमा बलतोड़ा घाट पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मवेशी का चारा लेकर एक दर्जन महिला और पुरुष तिलावे नदी पार कर रहे थे. तभी नाव पलट गई है और नाव पर सवार एक दर्जन लोग डूबने लगे जिसमें से आधे दर्जन से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई. वहीं पांच लोग डूब गए जिनमें एक युवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई. दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 


मृतकों में 35 वर्षीय गुलशन खातून, 40 वर्षीय नबिसा खातून और18 वर्षीय सविता कुमारी शामिल हैं जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं. हालांकि हादसे के बाद कुछ लोगों के गायब होने की आशंका जताई जा रही है जिनकी खोजबीन के लिए नदी में स्थानीय गोताखोरों को उतारा गया है और खोजबीन की जा रही है.


घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj

FirstBihar संवाददाता